news-details

सिंघोड़ा : अधिक राशि दिलाये जाने का प्रलोभन देकर महाराष्ट्र के व्यक्ति ने कि 13 लाख कि ठगी

महाराष्ट्र के व्यक्ति से ऑनलाइन हुई थी जान पहचान

फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक राशि दिलाने का दिया था प्रलोभन

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कंवरपाली निवासी व्यक्ति कि महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से ऑनलाइन जान पहचान हुई. महाराष्ट्र के व्यक्ति ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से राशि जमा करने पर अधिक राशि दिलाये जाने का प्रलोभन देकर लगभग 13 लाख कि ठगी कर ली. प्रार्थी पद्मलोचन ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम कंवरपाली निवासी पद्मलोचन पटेल पिता वेदप्रसाद पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है कि पाटिल लाईन के पास उमाले धनवाद, जलगांव महाराष्ट्र निवासी देवेन्द्र पाटिल पिता संतोष पाटिल से आनलाईन जान पहचान हुई. जान पहचान होने के बाद देवेन्द्र द्वारा पद्मलोचन को फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से राशि जमा करने पर अधिक राशि दिलाये जाने का प्रलोभन देकर विभिन्न तारीखों में पद्मलोचन के एचडीएफसी बैक के खाता से अपने एचडीएफसी बैंक के खाता में 12 अक्टूबर 2022 को 50 हजार रूपये, 13 अक्टूबर 2022 को 2 लाख 50 हजार रूपये, 23 नवंबर 2022 को 5 लाख 50 हजार रूपये, 10 जनवरी 2023 को 3 लाख 78 हजार एवं 1 लाख रूपये, कुल 13 लाख 28 हजार रूपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करा लिया गया और आज तक न ही पद्मलोचन का मूल राशि वापस किया जा रहा है और न ही प्राप्त लाभ की राशि प्रदान किया गया है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र पाटिल के खिलाफ भादवि कि धारा 420 के तहत अपराध कायम किया है.




अन्य सम्बंधित खबरें