सरायपाली थाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - CG Sandesh

सरायपाली थाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बालिकाओं के सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम अभियान "हमर बेटी हमर मान" हेतु गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

16 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक द्वारा कुटेला स्कूल में सबसे बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें 15 स्कूलों कि बालिकाएं उपस्थित हुई.

बालिका सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए "हमर बेटी हमर मान" आभियान चलाया गया था. कुटेला स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी आर के वृज स्कूल के स्टाफ, रोशना डेविड अन्नू खंड शिक्षा अधिकारी मांझी, डॉक्टर सुजाता पटेल, डडसेना मैडम भोई उपस्थित रहे. जिसमे जिला महासमुंद थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक एवं स्टाफ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया, उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगो का एवं स्टाफ का दिल से धन्यवाद किया.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें