महासमुंद : तुसदा हाट बाज़ार में लगा सूचना शिविर  - CG Sandesh

महासमुंद : तुसदा हाट बाज़ार में लगा सूचना शिविर

योजनाओं से लाभ उठाने और प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी

महासमुंद : राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, उन्हें लाभ और योजनाओं के लाभ उठाने की प्रक्रिया के साथ आवेदन इत्यादि करने की जानकारी देने के लिए जनसंपर्क विभाग के ज़िला जनसंपर्क द्वारा जिले के हाट-बाजारों में सूचना शिविर सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ज़िले के बागबाहरा विकासखण्ड ग्राम तुसदा के हाट बाज़ार में आज सूचना शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर में आए नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है। कल शुक्रवार पिथौरा ब्लॉक के जनपद परिसर में सूचना शिविर लगेगा।

गौरतलब है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनोपज, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ, कृष्ण कुंज, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। शिविर में निःशुल्क योजनाओं की सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

शिविर में पहुंचे ग्राम प्रमुख कुटेरी लीलाराम सिन्हा, भुवनेश्वर सिन्हा ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजनों को शासन के योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है। मुख्यमंत्री अच्छी-अच्छी योजनाएं बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। वहीं ग्राम डुमरपाली के भुवन साहू और ग्राम परसदा के रमेश कुमार सिन्हा ने शासन की सुराजी गांव योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी के साथ किसानों के हितकारी बताया। लभरा के किसान कामता प्रसाद ने कहा कि गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना को किसानों के जीवन के लिए परिवर्तनकारी है।

उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण लोग शासन की लाभकारी योजनाओं की प्रक्रियाओं से वाकिफ नहीं होते ऐसे शिविर आयोजन से प्रक्रिया और आवेदन की जानकारी देना काफी फायदेमंद हैं। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सराहना की। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में आये ग्रामीणों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित न्याय का छतीसगढ़ मॉडल पुस्तक व मासिक पत्रिका जनमन एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित पॉम्पलेट एवं ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें