महासमुंद : “आंतरिक परिवाद समिति“ का एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
महासमुंद : महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्यालय स्तर में गठित “आंतरिक परिवाद समिति“ का आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे एवं आंतरिक परिवाद समिति पीठासीन अधिकारी दुर्गा ज्योति राव के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला स्तर पर उपरोक्त अधिनियम का क्रियान्वयन करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुन्द के अधिवक्ता रूपम शर्मा एवं श्रीमती सुमन साहू तथा फैमली कोर्ट काउंसलर के अधिवक्ता साधना सिंह नैनी उपस्थित थे। प्रशिक्षकों द्वारा विकासखण्ड स्तर पर गठित आंतरिक परिवार के सदस्यों को अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनके सवालां का सरल तरीके से समाधान किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य उपस्थित थे।