news-details

बसना : बस्तर में भाजपा नेताओं के हत्या के विरोध में भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

बसना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 सहित मुख्य सड़क मार्गो को बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए धरना प्रदर्शन कर 1 घंटे 45 मिनट तक चक्काजाम किया गया। चक्काजाम चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल बस व आपात चिकित्सा सेवा में लगी वाहनों को जाम से राहत दी गई थी।

महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में बसना, गढ़फुलझर और पिरदा एवं सांकरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसना नगर के सरायपाली-रायपुर बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में दोपहर 2 बजे बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वाली कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कांग्रेस हटाओ, छतीसगढ़ बचाओ का नारा लगाते हुए दोपहर 3:45 तक 1 घंटा 45 मिनट चक्का जाम किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अपने संबोधन कहा कि बस्तर में नारायणपुर जिला के भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू, पूर्व सरपंच व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रामधर अलामी, उसूर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम और भाजपा नेता बुधराम करताम की नक्सलियों द्वारा निर्मम हत्या प्रदेश के भूपेश बघेल वाली कांग्रेस सरकार की सोची समझी रणनीति है। जिससे प्रदेश में दशहत का मौहोल पैदा हो। बस्तर में लगातार भाजपा के पदधिकारियों की चुन-चुनकर टारगेट कर हत्या करवा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बद से बदतर किया जा रहा है। ये दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार विपक्ष से कितनी डरी हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ऐसे निरकुंश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

पीयूष मिश्रा ने छत्‍तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की भूपेश सरकार षड्यंत्रपूर्वक भाजपा के पदधिकारियों की हत्या करवा रही है। बस्तर में जिस तरह टारगेट किलिंग हो रही है इससे प्रदेशवासियों में नाराजगी पनप रही है। लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। इस नरसंहार के खिलाफ हम जमकर विरोध करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्तर के 4 भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या पर आक्रोश जाते हुए 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर चक्का जाम को समाप्त किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन तहसीलदार रामप्रसाद बघेल, एसडीओपी अभिषेक केसरी, थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर, सांकरा थाना प्रभारी विनोद नेताम और पूरी पुलिस टीम द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान डॉ. एनके अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, रमेश अग्रवाल, वृन्दावती पांडे, माधव साव, हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू, सतपाल सिंह, जगदीश प्रधान, माथामणी बढ़ाई, नवीन साव, नरेन्द्र साहू, दीपेश मिश्रा, नरेन्द्र यादव, अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




अन्य सम्बंधित खबरें