ACCIDENT : सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, महिला की हालत ... - CG Sandesh

ACCIDENT : सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, महिला की हालत गंभीर

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा नेशनल हाईवे- 30 पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण खजूरनाथ सोनकर (50 वर्ष) अपनी पत्नी अनीता सोनकर और अपनी बेटी खोमेश्वरी (21 वर्ष) के साथ बाइक से अपने गांव लाल माटवाड़ा से चारामा जाने के लिए निकले थे। चारामा पहुंचने से ठीक पहले एक ढाबे के नजदीक खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे खजूरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए चारामा अस्पताल लाया गया।


इलाज के दौरान बेटी खोमेश्वरी की भी मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृत पिता-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें