news-details

बसना : आज महाशिवरात्रि पर्व मनाएगा गाड़ा समाज, कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे विधायक नंद

प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का होगा सम्मान
अनुराग नायक, बसना:  आज 18 फरवरी को बसना विकासखंड के जमड़ी में महाशिवरात्रि का पर्व गाड़ा समाज के द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा।
बसना ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने बताया कि महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम में सुबह से ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे साथ ही क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, समाज के सक्रिय लोगों ,समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान कला, साहित्य , संस्कृति आदि क्षेत्र में योगदान देने वालो पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
नंदकुमार चौहान ने सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवम सामाजिक पदाधिकारियों से विनम्र अपील की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तन मन धन से सहयोग करें एंव हआगे आकर सहयोग प्रदान करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायपाली विधानसभा के विधायक एंव प्रांत अध्यक्ष सर्व गांड़ा समाज छत्तीसगढ़ किस्मत लाल नंद तथा पूर्व विधायक रामलाल चौहान विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही साथ हे विशिष्ट अतिथि बसना माननीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह , विशिष्ट अतिथि केआर मुखर्जी जिलाध्यक्ष महासमुंद होंगे , गांडा समाज के विभिन्न रामायण मंडली को सादर आमंत्रित किया गया है।

12:00 बजे अतिथि सत्कार होगा साथ ही साथ राम चरित्र मानस गान एवं समाज को प्रेरित करने वाले सामाजिक संदेश भी निरंतर चलता रहेगा, सामाजिक एकीकरण के लिए भी समाज के सभी निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपना विचार रखने का मौका दिया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परी क्षेत्र अध्यक्ष श लक्ष्मीकांत सागर, दाऊ रामसागर, भारत सागर ,ताराचंद सागर ,सनी दास, सनी दास, बालू मकेश्वर ,बालू मकेश्वर ,जमड़ी निवासी के समक्ष के समक्ष जवाबदारी तय की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सर्व गांड़ा समाज नंदकुमार चौहान, उपाध्यक्ष दया लाल चौहान, संरक्षक रोहिदास चौहान ब्लॉक सचिव करमू चौहान परिक्षेत्र अध्यक्ष बसंत लाल चौहान सिंघनपुर परिक्षेत्र के सचिव माया राम मुखर्जी आदि उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें