तेंदुए के शावक का मिला शव, इस वजह से मौत होने की आशंका - CG Sandesh

तेंदुए के शावक का मिला शव, इस वजह से मौत होने की आशंका

कांकेर। जिले के कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर देवरी गांव के पास तेंदुए के शावक का शव मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत गाड़ी से टक्कर में हुई होगी।

तेंदुए के मृत शावक की उम्र 6 से 7 माह बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान हैं। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिस तरह के चोट शावक के शरीर पर पाए गए हैं, इससे लगता है कि उसे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी होगी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचनामा कर उसे वन विभाग के रेस्ट हाउस ले जाया गया है, जहां तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 


6 से 7 माह के शावक की लाश गांव के नजदीक मिलने से ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आसपास ही मादा तेंदुआ भी होगी। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वन अमला आसपास के क्षेत्रों में निगरानी भी कर रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें