दिव्यांग युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

दिव्यांग युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। आये दिन मिलती रहती है दुष्कर्म खबरें। ऐसा ही एक मामला सरगुजा से आया है जहां दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शिकायत के कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

दरअसल, बीती देर रात गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़िता ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी.

 

 


नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पता तलाश शुरू कर दी. पीड़िता की शिकायत के चंद घंटों के बाद गांधीनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डिगमा निवासी बिशु घरामी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है. पूर्व में भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें