बसना : मोटर सायकल की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : मोटर सायकल की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। और आरोपियों के कब्जे से 8 नग विभिन्न कंपनियों के मोटरसाइकिल बरामद कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बसना पुलिस 41, 1,4 और भारतीय दंड विभाग की धारा 379 कायम कर मामले की विवेचना में लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले का खुलासा करते हुए बसना क्षेत्र के डीएसपी अभिषेक केसरी ने बताया कि आरोपी श्रीवास पिता दीनानाथ 35 साल इंदिरा चौक बरमकेला जिला सारंगगढ़ निवासी और सीताराम सेन पिता बुधराम सेन 23 साल कोकोभांठा पिथौरा महासमुंद निवासी। दोनों शातिर चोर क्षेत्र से लगातार मोटर साइकिलों की चोरी कर रहे थे। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने क्षेत्र में हो रहे चोरियों पर लगाम लगाने के लिए मुखबिर लगा रखे थे। मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें