बाँध में नहाने के दौरान डूबा युवक, 18 घंटे बाद मिली लाश  - CG Sandesh

बाँध में नहाने के दौरान डूबा युवक, 18 घंटे बाद मिली लाश

सूरजपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ ग्राम देवीपुर में एक युवक की बाँध में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बाढ़ बचाव दल के द्वारा लगभग 18 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, तब कहीं जाकर युवक का शव बरामद हो सका।

 


दरअसल राजापुर का रहने वाला मृतक जयसिंह सूरजपुर में ही रह कर कैटरिंग में काम करता था। शनिवार की शाम वह देवीपुर के बांध पर नहाने गया हुआ था, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बाढ़ बचाव दल की संयुक्त टीम ने रेस्कयू ऑपरेशन के शुरुआत की और 18 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें