इस अधिकार की मांग लेकर वंचित हितग्रहियों सहित भाजपा कार्यकर्... - CG Sandesh

इस अधिकार की मांग लेकर वंचित हितग्रहियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक निवास का करेंगे घेराव

कांकेर । विधानसभा में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राही कांग्रेसी विधायक का घेराव करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों से मिलकर वास्तविक स्थिति का विश्लेषण कर रही है और अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों के आवास छीन कर जो अन्याय किया है, उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में जनता इस सरकार का विरोध कर रही है और भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार जन आंदोलन में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि 90 विधानसभा क्षेत्र में घेराव के पश्चात में भाजपा मोर आवास मोर अधिकार के तहत हर जिले में और प्रदेश स्तर पर विशाल आंदोलन करेगी नितिन नबीन के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन, सह प्रभारी दीपक साहू, विधानसभा प्रभारी कमलेश ठोकने विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।




कांकेर विधानसभा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जिले में निवासरत भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक व कांकेर विधानसभा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें