नकली नोट खपाने वाले अपचारी बालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

नकली नोट खपाने वाले अपचारी बालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद।  जिले से बड़ी खबर आयी है जहां सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने शहर में नकली नोट खपाने वाले दो आरोपी सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 4 लाख 44 रुपए 500_500 के नकली नोट बरामद कर आरोपियों के खिलाफ 489, ख, ग, 34 के धारा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। नकली नोट खपाने के लिए दोनों आरोपी अपचारी बालक का उपयोग करते थे।

 

 


इस मामले का खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस ने बताया है कि आज सुबह रामलखन कैवर्त पिता पंचराम, 47 साल और पवन कुमार पिता स्वर्गीय सीताराम साहू 43 साल,एक आपचारी बालक के साथ शहर में घूम-घूमकर आज 500 के नकली नोट खपाने की सूचना मिलने पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में से एक रामलखन के खिलाफ रायपुर जिले के गंज थाने में भी 400 बीसी के मामले भी दर्ज हैं। एसपी ने यह भी जानकारी दी है कि महासमुंद जिले सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य जिले जैसे राजनांदगांव, रायपुर और सीमावर्ती प्रदेश उड़ीसा में भी यह नकली नोट खपाने जा रहे थे। पुलिस को राम लखन कैवर्त ने बताया है कि उड़ीसा में कोई खान नामक व्यक्ति यह जो 50,0000 के नकली नोटों के एवज में 20,0000 असली नोट लेकर यह नोट देता है। सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम, उड़ीसा के नकली नोट के कारोबारी का पता करने में जुटी हुई है। वही गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अपराधिक रिकार्डों के बारे में जानकारी खंगाल रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें