तुमगांव : फांसी के फंदे पर झूलकर 16 वर्षीय नाबालिग ने दी जान
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में एक नाबालिग युवक ने अपने कमरे पर फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को ग्राम अछोली निवासी राजेश निषाद पिता हीरामन निषाद उम्र 16 साल ने अज्ञात कारणों से अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना ग्राम अछोली निवासी टोपलाल निषाद ने थाने में दी। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें