नक्सलियों ने आयरन से भरे ट्रक को किया आग के हवाले, ट्रक चालक... - CG Sandesh

नक्सलियों ने आयरन से भरे ट्रक को किया आग के हवाले, ट्रक चालक को दी धमकी

नारायणपुर। जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में माओवादियों ने लौह अयस्क से भरी एक ट्रक में आग लगा दी। ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे 5 से 6 माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। ट्रक अमादाई खदान से लौह अयस्क भरकर रायपुर जा रहा था। इसी बीच माओवादियों ने वारदात को अंजाम दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के अमादाई खदान से ट्रक रायपुर के लिए निकला था। इसी बीच बड़गांव के पास अचानक माओवादी पहुंच गए। जिन्होंने ट्रक के डीजल टैंक और टायरों में आग लगा दी। जिससे ट्रक जलने लगा। चालक को धमकी भी दी कि इस इलाके में वाहनों की आवाजाही न करवाएं। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की तरफ लौट गए। जिसके बाद ट्रक चालक ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें