महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

महासमुंद : जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्हांने सिंगल विलेज योजना, रेट्रोफिटिंग एवं सिंगल विलेज योजना की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 12 रेट्रोफिटिंग एवं 7 सिंगल विलेज नल जल योजनाओं के कार्यां में वृद्धि होने के कारण पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रस्ताव पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इसके अलावा 8 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए ऑनलाईन निविदा आमंत्रण हेतु चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एसडीएम उमेश साहू, जिला जल मिशन के प्रभारी कार्यपालन अभियंता अनिल लोन्हारे सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें