महासमुंद : पेट्रोल पंप के सामने मारपीट, उपसरपंच सहित 6 के खि... - CG Sandesh

महासमुंद : पेट्रोल पंप के सामने मारपीट, उपसरपंच सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेर के पेट्रोल पंप के सामने उपसरपंच सहित 6 लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है ।

ग्राम भलेसर निवासी विवेक कुर्रे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 18 फरवरी को शाम करीबन 05:30 बजे महादेव मंदिर दर्शन करने के लिये कनेकेरा अपने दोस्त प्रकाश, मिथलेश व कोमल के साथ मोटरसायकल में गया था। वे शेर गांव में मड़ई मेला घूम कर वापस अपने गांव भलेसर आने के लिये रात्रि करीबन 09:30 बजे मोटर सायकल से निकले तो उनका मोटर सायकल का पेट्रोल खत्म हो गया, वे चोक लगाकर गाड़ी को स्पीड चलाकर पेट्रोल पंप ग्राम शेर पहुंचे, तो वहां पर ग्राम शेर के देव, मनीष, रूपेश, उप सरपंच, पप्पू और पप्पू के पिता जी सभी लोग आकर विवेक व कोमल मारकण्डेय को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर मोटर सायकल को स्पीड क्यो चला रहा है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी ने हाथ मुक्का एवं देव अपने हाथ में रखे रॉड से व मनीष अपने हाथ मे रखे डंडा से मारपीट किया।


लड़ाई झगड़ा विवाद को देखते हुये विवेक के दोस्त लोग फोन करके चमन कुर्रे व कमल ओगरे को घटना के बारे मे बताये, सुचना पाकर चमन कुर्रे, लखन ओगरे व कमल ओगरे मौके पर पहुंचे और देव और मनीष लोगो को बीच बचाव कर समझाने लगे, तो उक्त लोगों ने लाठी डंडा, रॉड से चमन कुर्रे, लखन ओगरे व कमल ओगरे को मारपीट किये।

मारपीट से विवेक के सिर, बाया हाथ के उगंली मे चोट आया है एवं मारपीट से कोमल मारकण्डेय, चमन कुर्रे, लखन ओगरे और कमल ओगरे को भी चोट आयी है। मामले कि रिपोर्ट के बाद पुलिस ने देव, मनीष, रूपेश, उप सरपंच, पप्पू और पप्पू के पिता के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें