लकड़ी से भरा ट्रक गड्डे में जा गिरी,1 की मौत , आठ लोग घायल
राजनांदगांव। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ के जंगल में लकड़ी के गोलों से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा। जिसके बाद ट्रक पलट गयी। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर जवानों का कैंप भी स्थापित है।
इधर घटना की सूचना के बाद आईटीबीपी के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। और सभी घायलों को उपचार के लिये खैरागढ़ अस्पताल भेजवाया। जहाँ सभी का उपचार जारी है। यह पुरा मामला मलैदा बेस कैंप के बाबाडेरा जंगल का बताया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें