एक्सपायरी ड्रिप चढ़ाने पर बवाल के बाद वार्ड इंचार्ज और नर्स ... - CG Sandesh

एक्सपायरी ड्रिप चढ़ाने पर बवाल के बाद वार्ड इंचार्ज और नर्स को शो कॉज नोटिस जारी

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुजुर्ग महिला समेत 2 मरीजों को एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगाने के मामले में वार्ड इंचार्ज और नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला की तबियत अचानक बिगड़ जाने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार रात महिला के साथ उसका बेटा वार्ड में मौजूद था। इस दौरान नाइट शिफ्ट में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी बुजुर्ग महिला को ड्रिप लगाकर दूसरा काम करने लगी। बेटे की नजर बोतल में लगे रैपर पर पड़ी। ड्रिप में निर्माण तिथि दिसंबर 2019 और एक्सपायरी डेट नवंबर 2022 दर्ज था। उसने तुरंत वहां मौजूद अस्पताल स्टाफ को बताया। आनन-फानन में ड्रिप को बदला गया। इधर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। फिलहाल मरीज की निगरानी सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं। मरीज की हालत स्थिर है।

अब मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वार दो कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए अन्यत्र अटैच किया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रजगामार इलाके की भी एक महिला मरीज को एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगाई गई। लेकिन बुजुर्ग का मामला खुलने के बाद उसके ड्रिप की भी जांच की गई, जो एक्सपायरी डेट का था। उसके ड्रिप को भी तत्काल हटाया गया। दोनों मरीजों की हालत फिलहाल ठीक है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें