फांसी लगाकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी ... - CG Sandesh

फांसी लगाकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा।  11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके सनसनी फैल गई हैं। घटना कोरबा के दीपका क्षेत्र की बतायी जा रही है। जहां एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दीपका थाना अंतर्गत बी 1/ 149 ऊर्जानगर एसईसीएल कॉलोनी गेवरा के कर्मचारी रोहित नारंग की बेटी कु गार्गी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

वह डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। अगले महीने ही वार्षिक परीक्षा थी। सुबह 5 बजे परिजनों ने उसे मृत स्थिति में देखा और इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी। छात्रा ने किन कारणों से यह कदम उठाया इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। दीपका पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें