महासमुंद : अश्लील गाली गलौज करते हुए चाबी के गुच्छे से किया ... - CG Sandesh

महासमुंद : अश्लील गाली गलौज करते हुए चाबी के गुच्छे से किया हमला

महासमुंद के रायपुर रोड़ में स्थित टेस्ट ऑफ पंजाब होटल के सामने एक व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौज करते हुए चाबी की गुच्छे से सिर मंब वार कर घायल कर दिया. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

क्लब पारा महासमुन्द निवासी शेख हबीबुद्दीन ने अपनी शिकायत में बताया है की 22 फरवरी की रात करीब 09:35 बजे उसे राहुल साहू फोन के द्वारा सूचना दिया की वह शेख जियाउद्दीन, प्रतिक साहू, हर्ष सम्यक बंछोर के साथ पंजाब होटल के सामने खडे थे, उसी समय निखिल चन्द्राकर अपने मोटर सायकल से रायपुर रोड़ की तरफ से आया और शेख जियाउद्दीन को बात करना है, थोड़ा मेरे पास आओ कहा. तब उसने बोला की क्या बात है, दोस्तो के सामने बता दो.

इसी बात को लेकर निखिल चन्द्राकर के द्वारा शेख जियाउद्दीन को माँ बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्के से एवं अपने हाथ में रखे चाबी के गुच्छा से सिर में मारा और जान सहीत मारने की धमकी भी दी. सिर में चोट लगने से खून निकल रहा था, उसे ईलाज कराने RLC अस्पताल ले जाया गया.

घटना की सूचना मिलने पर शेख हबीबुद्दीन RLC अस्पताल गया और अपने लड़के शेख जियाउद्दीन से बात किया तब उसे उपरोक्त घटना के बारे में पता चला. शेख जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती है ईलाज चल रहा है. शेख हबीबुद्दीन अपने लडके के दोस्त राहुल साहू, हर्ष मोटघरे के साथ थाना रिपोर्ट गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी निखिल चन्द्राकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें