CRIME : ASI के बेटे ने कॉन्स्टेबल पर किया चाकू से हमला - CG Sandesh

CRIME : ASI के बेटे ने कॉन्स्टेबल पर किया चाकू से हमला

भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर में बुधवार देर रात शराब पार्टी के दौरान चाकू बाजी की घटना सामने आई है। यहां एएसआई के बेटे और सिपाही ने पहले शराब पी फिर किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर एएसआई के बेटे सोनू ने सिपाही पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है।

 


सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में पदस्थ है। बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वो सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28 साल) को फोन करके बुलाया। सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में शराब पी इस दौरान दोनों में बहस हो गई।

नशे में की हालत में कॉन्स्टेबल बार से बाहर निकला। जिसके बाद सोनू अपने दोस्त के साथ वहां से बाहर आया और अपने पास रखे चाकू से सिपाही के कमर के नीचे करीब वार कर दिया। इससे वो घायल होकर गिर गया। वारदात के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर घायल कॉन्स्टेबल को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें