सिंघोड़ा : गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

सिंघोड़ा : गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के सिंघाड़ा पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त टीम ने गांजा की तस्करी करने वाले राजधानी रायपुर निवासी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लाख रुपए के गांजा बरामद हुआ है। गांजा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।सिंघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो तस्कर उड़ीसा से सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 04 एम एक्स 6534 में गांजा लेकर महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे एनएच 53 ग्राम रेहटीखोल के पास से गुजर रहे थे। जिसे सिंघाड़ा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दो आरोपी को धरदबोचा है। सिंघाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चार लाख कीमत की सिलेरियो कार भी किया है।

 

 


गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता –

 

1.शेख जावेद पिता मरहूम शेख सलीम 28 साल वार्ड नंबर 61 मठपुरैना बजरंग चौक रायपुर टिकरापारा निवासी

 

2. रवि मिश्रा पिता स्वर्गीय शंकर लाल मिश्रा 31 साल वार्ड नंबर 55 श्रीराम मैदान के पास संतोषी नगर रायपुर निवासी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें