बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 6 गंभीर - CG Sandesh

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 6 गंभीर

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम कुरुवां से बुधवार की रात बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बंजा से लगे रजौलीपारा में बारात आई थी। रात में शादी के बाद गुरुवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। इसके बाद 8 बाराती स्कॉर्पियो से अपने गांव कुरुवां वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ग्राम बंजा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के सामने पहुंची ही थी कि वह सड़क छोड़ मैदान में कई बार पलट गई।

इस दौरान वाहन का दरवाजा खुलने से कुछ लोग जमीन पर इधर-उधर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सोनू (30 वर्ष) और ऋषभ (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 6 घायल हो गए। इनमें से मृतक सोनू ग्राम कुरुवां और ऋषभ बिश्रामपुर के कुम्दा गांव का निवासी था। हादसे के बाद वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से 2 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि 4 बारातियों का इलाज जारी है। मृत युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें