हाईवा और ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, दोनों वाहन के चालक जिंदा... - CG Sandesh

हाईवा और ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, दोनों वाहन के चालक जिंदा जले

कोरबा। जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए। देर रात करीब 12 बजे रिस्दी रोड में बालको से राखड़ लेकर आ रही तेज रफ्तार हाईवा और उरगा की ओर से पीडीएस का चावल लोडकर आ रहे ट्रक के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई।

हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदी के समीप घटित हुई है। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जब तक ट्रक में बैठे चालक भागने की कोशिश करते तब तक वह आग की चपेट में आ चुके थे। दोनो चालकों की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू की लेकिन दोनों की जान बचाई नहीं जा सकी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें