पिथौरा : बाइक को ठोकर मारते हुए पलटी कार, बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

पिथौरा : बाइक को ठोकर मारते हुए पलटी कार, बाइक सवार की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के जामपाली पड़ाव के पास NH 53 रोड़ पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसे में कार बाइक को पीछे से ठोकर मारते हुए पलट गयी. बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम कसहीबाहरा निवासी दशरथ पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है की 23 फरवरी को सुबह करीबन 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवकुमार पटेल अपने मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GG 0956 से दवाई लेने के लिये पिथौरा गया था. दवाई लेकर पिथौरा से वापस घर ग्राम कसहीबाहरा आ रहा था.

दशरथ बैंक के काम से पिथौरा जा रहा था. तभी लगभग 11:20 बजे देखा कि उसका चचेरा भाई शिवकुमार जामपाली पड़ाव के पास घायल पड़ा था. उसका मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था और पास ही कार क्रमांक GJ 15 CJ 8535 रोड़ के पास पलटा हुआ था. कार में कोई नहीं था. शिवकुमार ने दशरथ को बताया कि वाहन स्वीफ्ट नीला रंग क्रमांक GJ 15 CJ 8535 का चालक पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है.

कुछ देर बाद शिवकुमार की सांस नहीं चल रही थी, उसे पिथौरा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. कार क्रमांक GJ 15 CJ 8535 के चालक द्वारा अपने कार को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर, चेहरा एवं शरीर के अन्य भागो में आई चोटो के कारण उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें