अवैध परिवहन करते 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जप्त - CG Sandesh

अवैध परिवहन करते 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जप्त

बस्तर : जिले में खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में लगे 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. बीते दो दिनों के भीतर खनिज विभाग ने चूना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त को सौंप दिया है।

जगदलपुर सहित जिले के भानपुरी, कोड़ेनार और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते 4 हाइवा, रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर को पकड़ा है. पकड़े गए सभी वाहनों को संबंधित थानों में पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है. विभाग निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने अवैध परिवहन के खिलाफ ये कार्रवाई की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें