छत्तीसगढ़ : नई प्रेमिका की नाराजगी दूर करने कर दी पहली प्रेमि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : नई प्रेमिका की नाराजगी दूर करने कर दी पहली प्रेमिका कि हत्या

दुर्ग जिला पुलिस ने एक महिला के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो महिला का प्रेमी ही निकला है. आरोपी ने अपनी एक अन्य प्रेमिका की नाराजगी को देखते हुए पहली प्रेमिका को शडयंत्र के तहत हत्या कर दी था. लेकिन, पुलिस की जांच में आरोपी पकड़ा गया.

गौरतलब है कि दुर्ग जिले के ढ़ौर खार क्षेत्र में 23 फरवरी को एक महिला की जली हुई डिकंपोस्ड और अर्धनग्न लाश एक खेत में मिली थी. प्रथम दृष्टया ही यह पूरा मामला दुष्कर्म कर हत्या का प्रतीत हो रहा था. पुलिस ने जांच में महिला की शिनाख्त घासीदास नगर भिलाई निवासी मधु बाला जांगडे के रूप में हुई जो एक चाय का ठेला लगाती थी.

जांच में यह भी पाया गया कि मृतका का प्रेम संबंध राजीव नगर निवासी जितेंद्र वर्मा से है, जब जितेंद्र वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया. आरोपी अपनी एक अन्य प्रेमिका की नाराजगी दूर करने इस घटना को अंजाम दिया. सुनियोजित तरीके से मृतका को उसने 20 फरवरी को अपनी स्कूटी में बिठाया और घूमने जाने के बहाने उसे एक खेत में ले गया, जहां उसकी सहमति से उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया. फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है. बता दें, इस मामले को पूरी तरह से एक ब्लाइंड केस माना जा रहा था. शुरुआती जांच में पुलिस को केस से जुड़े सुराग नहीं मिल रहे थे. लेकिन, आखिरकार धीरे-धीरे पुलिस को कई सुराग मिलते गए, जिसके बाद पुलिस ने अब केस सुलझाने का दावा किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें