तुमगांव : कार को ठोकर मार मोटरसायकल चालक हुआ फरार.
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में एक कार को मोटर सायकल चालक द्वारा सामने से ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम अछोली निवासी भेखराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह फर्सी पत्थर खदान में संचालन का काम करता है, जहाँ 17 फरवरी को करीबन 12:30 बजे उसकी कार गैलेजर टोयोटा क्रं0 CG 06 GS 6373 को मोटरसायकल क्रं. CG04 CX5528 का चालक द्वारा अपनी मोटरसायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे भेखराम की कार सामने से क्षतिग्रस्त हो गयी.
इसके बाद मोटर सायकल चालक अपनी मोटर सायकल को वही घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया, जिसके विरुद्ध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें