महासमुंद : मोटरसायकल से स्कूल आने पर मना किया तो चेयरमेन और ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोटरसायकल से स्कूल आने पर मना किया तो चेयरमेन और उप प्राचार्य की दोस्तों से करवाई मारपीट.

महासमुंद के वृन्दावन विघालय ईमलीभाठा हाई स्कूल के एक विद्यार्थी को मोटरसायकल से अपने दोस्तों के साथ स्कूल आने से मना करने पर स्कूल के चेयर में सहित उप प्राचार्य से गाली गलौच कर मारपीट की गई जिसके बाद चेयर मेन को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी.  

जानकारी के अनुसार स्कूल में 10 वीं के बच्चों का विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया था, जहाँ  स्कूल के चेयर मेन एम.आर.विश्वनाथन एवं स्कूल की संचालिका सुजाता विश्वनाथन उप प्राचार्य ललिता चन्द्राकर एवं कैसियर निकिता चन्द्राकर, मुकेश साहू उपस्थित थे.

कार्यक्रम के दौरान ही स्कूल के एक विघार्थी को स्कूल के बाहर अपने अन्य दोस्तों के साथ मोटर सायकल से स्कूल में आने पर मना करने पर विघार्थी के साथ आये हुये उसके दो दोस्त ने अपने एक और दोस्त को जाकर बुलाकर लाया गया और तीनो अजय, मयंक और लक्की स्कूल के सामने गली में आकर चेयरमेन एवं उसकी पत्नी सुजाता विश्वनाथन को गालियाँ देते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे.

चेयर मेन ने जब उन्हे एसे करने से मना किया तो तीनों लोगों ने हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाते हुए वहां से भाग निकले. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें