सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर शिक्षिका ने कि आत्महत्या - CG Sandesh

सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर शिक्षिका ने कि आत्महत्या

कोरबा जिले के रामपुर सिविल थाना क्षेत्र के एक शिक्षिका ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान निजी स्कूल की महिला टीचर ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शिक्षिका कई वर्षों से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी, लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला नगर में संचालित सुमन भारती विद्यालय में बरमपुर निवासी संगीता केवट (31 वर्ष) शिक्षिका थी। उसने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पिछले काफी समय से वो बहुत परेशान चल रही थी। उसने टेट, सीजी-पीएससी, यूपीएससी, आंगनबाड़ी सहायिका, पटवारी समेत कई सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन बार-बार नाकामी मिलने से बहुत हताश हो गई थी।

शिक्षिका ने इसका जिक्र भी परिजनों से किया था, जिस पर परिवार ने उसे काफी समझाया भी था। पिछले कुछ दिनों से वो गुमसुम रहने लगी थी। वर्तमान में वह एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। शनिवार को जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे कोरबा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें