खेत में मिली महिला कि लाश, शव का हाथ मुंह में लेकर घूम रहा थ... - CG Sandesh

खेत में मिली महिला कि लाश, शव का हाथ मुंह में लेकर घूम रहा था कुत्ता

बालोद थाना क्षेत्र के जवाहर पारा की रहने वाली एक महिला की जली हुई लाश खेत में मिली. शव का एक हाथ कुत्ते के मुंह में दबा हुआ लोगों ने देखा तब मौत की खबर का पता चला. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने आसपास लाश की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.

इधर रविवार को स्कूल की छुट्टी रहने पर कुछ बच्चे ग्राम देऊर तराई नहर के पास खेलने गए, लेकिन वहां से लगे खेत में एक महिला की जली हुई लाश देखकर घबरा गए और गांव में आकर लोगों को ये बात बताई. इसके बाद ग्राम देऊर तराई के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर बालोद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वहां महिला के शव का हाथ गायब था, जिससे टीम तुरंत समझ गई कि शनिवार को जो हाथ कुत्ते के पास से मिली थी, ये वही लाश है.

पुलिस ने बताया कि मृत महिला की शिनाख्त किरण बाई नेताम के रूप में हुई है, जो जवाहर पारा में अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती थी. वहीं ग्राम देऊर तराई में उसका मायका है. उसका पति मजदूरी करता है. परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वो कुछ दिन पहले मायके आई हुई थी. 23 फरवरी को वो अपने मामा घर जाने की बात कहकर निकली थी. रात में मामा के घर फोन लगाकर किरण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वो तो यहां आई ही नहीं है. इसके बाद परेशान परिजनों ने उसकी तलाश अपने दूसरे रिश्तेदारों के यहां शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें