पिथौरा : माँ गौ माता सेवा समिति का किया गया विस्तार, ग्राम क... - CG Sandesh

पिथौरा : माँ गौ माता सेवा समिति का किया गया विस्तार, ग्राम कौहाकूड़ा में हुआ समिति का गठन

पिथौरा : 26 फरवरी को ग्राम कौहाकूड़ा में माँ गौ माता सेवा समिति का विस्तार किया गया. समिति के जिलाध्यक्ष कमलेस डड़सेना, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की उपस्थिति में समिति का गठन किया गया, जिसमे राधेश्याम अग्रवाल को संरक्षक , कौहाकूड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष भुनेस्वर नेताम, टीकम निषाद उपाध्यक्ष, योगराज पटेल सचिव , लोचन पटेल और ऋतुराज वैष्णव को मिडिया प्रभारी का प्रभार सभी सदस्यों की सर्वसम्मति नियुक्त किया गया।

कमलेश डड़सेना ने कहा कि पूरे जिले में हो रही गौ वंशों की अवैध तस्करी पर रोक लगानी है एवं गौ सेवा हेतु लोगो को जागरूक करना है । बैठक में उपस्थित छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष बलराज नायडू भी उपस्थित थे जिन्होंने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन से डरना नही है क्योंकि पुलिस बल हमारे लिए है आम नागरिकों के लिये है समाज के लिए है।

समाज मे हिंदुत्व को प्राथमिकता देना और हिंदुओं के लिए लोगो को जागरूक करते रहना है। कई अन्य धर्म वाले लोग जो चंद पैसों का लालच देकर हिंदुओ का धर्म परिवर्तन करवा रहे है उन सब पर रोक लगानी है।

समिति के नए नियुक्त संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल स्वयं एक आरएसएस कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि गौ माता हिंदुत्व का एक प्रतीक है जिसे माता का दर्जा दिया गया है. इसके सेवा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ ज.वे. यू.जिलाध्यक्ष बलराज नायडू , माँ गौ माता सेवा समिति जिलाध्यक्ष कमलेश डड़सेना, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, तीर्थराज यादव, राधेश्याम अग्रवाल , रमन अग्रवाल, भागवत , हरि शंकर पटेल, खिलावन ध्रुव डोमन भूपेंद पटेल राम चरण युवराज लोकेश भुवन नरेंद्र रवि हिरेद्र विनोद विजय अरुण पंकज भरत दिनेश गणेश्वर हेमंत नितेश उत्तम रूपेश अमित राजू राजेश गोविंदा राज धनेश मोहित टेकलाल देवेश टिकेश्वर सौरभ अभिसेख सरवन समरू विरेद्र धनजय सेतराम योगेश त्रिदेव तिलेश खगेश अनिल गजेंद्र अक्षय भेकराम लक्ष्मण दुर्गेश चित्रसेन खिलावन तिलेश्वर सहित सभी नए सदस्य गण उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें