कांग्रेस की आम सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं... - CG Sandesh

कांग्रेस की आम सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं की बस हुई हादसे का शिकार

दुर्ग। कांग्रेस की आम सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 15-16 कार्यकर्ताओं को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

जीई रोड पर रायपुर जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस के चालक ने सामने चल रही बस को ठोकर मार दी।बस में करीबन 40 सवार थे, जिनमें से 15-16 लोगों को चोट आई है, जिनका इलाज सनशाइन अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें