बाइक समेत खाई में गिरा युवक, मौके पर हुई मौत… - CG Sandesh

बाइक समेत खाई में गिरा युवक, मौके पर हुई मौत…

सरगुजा।  जिले के मैनपाट से लगे ग्राम सपनादर मुख्य मार्ग पर खाई में गिर जाने से ग्राम सरभंजा निवासी की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रदीप मांझी 25 वर्षीय है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रदीप मांझी अपने रिश्तेदार को छोड़ने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 13 एएफ 5664 से ग्राम कुनिया गया हुआ था।

 


बता दें कि प्रदीप वापस लौटने के दौरान शराब पिया और नशें में काफी धुत्त था। जो अपनी मोटरसाइकिल को काफी तेज रफ्तार चलाते हुए सपनादर खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उसकी मौत हुई है, वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामलें में मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें