महासमुंद : बीच सड़क में खड़ी थी ट्रक, टकराकर मोटरसायकल चालक की... - CG Sandesh

महासमुंद : बीच सड़क में खड़ी थी ट्रक, टकराकर मोटरसायकल चालक की मौत.

महासमुंद जिले में फिर एक बार खड़ी ट्रक से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, बीच सड़क में ट्रक खड़े करने का खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लभरा खुर्द पेट्रोल पंप के सामने ट्रक क्र0 CG 07 CJ 2590 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक तथा बिना किसी पार्किंग लाईट एवं संकेतक के बीच सड़क में खड़ा रखा था, जिसके कारण 23 फरवरी को रात्रि लगभग 10 बजे सुखदेव साहू जब अपने साथी मुतजरर गोर्वधन साहू के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MJ 1473 से महासमुंद से ग्राम मोंगरा जा रहा तो लभरा खुर्द पेट्रोल पंप के सामने ट्रक क्र0 CG 07 CJ 2590  के पीछे से टकराकर सुखदेव की एक्सीडेंट से मौत हो गयी तथा मुतजरर को चोटें आई.

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जांच पर अपराध धारा 283, 337, 304ए भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें