तुमगांव : कार को पीछे से ठोकर मारकर भागा ट्रक चालक, मामला दर... - CG Sandesh

तुमगांव : कार को पीछे से ठोकर मारकर भागा ट्रक चालक, मामला दर्ज.

तुमगांव पुलिस ने एक अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध कार को पीछे से ठोकर मारकर भाग जाने का मामला दर्ज किया है.

अनिश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को वह अपनी वाहन कार क्रमांक CG 07 AT 7770 में अपनी पत्नी वर्षा अग्रवाल, साला अनमोल अग्रवाल एवं भूपेश डालमिया के साथ बैठकर रामकृष्ण अस्पताल रायपुर गया था, जहाँ से घर आते समय रात्रि करीबन 2:00 बजे NH53 रोड लकड़ी टाल के सामने ग्राम कोडार के पास लघु शंका के लिए रोड के किनारे कार को खड़ी किया था, जहाँ कोई अज्ञात ट्रक के चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पीछे से ठोकर मार कर भाग गया. जिससे वाहन में बैठी वर्षा के दाहिने पैर में चोट लगा है तथा वाहन कार क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें