कोमाखान : छात्राओं से अश्लील बातें और बैड टच करने के आरोप मे... - CG Sandesh

कोमाखान : छात्राओं से अश्लील बातें और बैड टच करने के आरोप में तीन शिक्षक गिरफ्तार

महासमुंद। स्कूल में छात्राओं से अश्लील बातें करने वाले तीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छुईडबरी के तीनो शिक्षकों के खिलाफ पालकों ने कोमाखान थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। तीनों शिक्षकों में से एक प्राथमिक शाला व दो माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं।

छात्राओं ने तीन शिक्षकों पर अश्लील वीडियो दिखाने, बैड टच करने व अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए अपने पालकों से शिकायत की थी। पालकों की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने तीनों शिक्षक आसकरन साहू, महेन्द्र बघेल, प्रमोद चन्द्राकर पर धारा 354, 292, 34 भादवि, 67 आईटी एक्ट, पास्को एक्ट की धारा 8, 10 एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (2), (वी ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

छात्राओं ने शिक्षकों के बारे में बताया कि शिक्षक हर रोज शराब पीकर आते हैं। हमारे साथ गाली गलौज करते हैं। अपने बदन की मालिश करवाते हैं। हमको अपने सामने बुलाकर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाते हैं। हमारे गांव वाले को गरीब लोग हमारा कुछ कर नहीं पाएंगे बोलकर धमकी भी देते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें