महासमुंद : शिशु संरक्षण माह 28 फरवरी से 31 मार्च तक - CG Sandesh

महासमुंद : शिशु संरक्षण माह 28 फरवरी से 31 मार्च तक

कलेक्टर ने बच्चे को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सीरप पिलाकर किया शुभारंभ

शिशुओं के बेहतर पोषण के लिए 28 फरवरी से 31 मार्च तक 'शिशु संरक्षण माह' बच्चों को विटामिन 'ए', 'आयरन' एवं 'फॉलिक एसिड' की खुराक दी जाएगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट में बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सीरप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे उपस्थित डॉ. एस. आर. बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला महासमुन्द द्वारा शिशु संरक्षरण माह में जनसामान्य को शिशु संरक्षण माह मे दी जाने वाली सुविधाओं के बारे मे अवगत कराया हैं।

उन्होंने बताया कि मातृ व शिशु कल्याण सेवाएं प्रदान किया जाना है। इन सेवाओं में शिशुओं को विटामिन 'ए' की खुराक, नियमित टीकाकरण, एनीमिया प्रकरणों में आवश्यक जांच व परीक्षण उपरान्त आयरन फोलिक एसिड की गोलियों की प्रदायगी किये जाने की जानकारी दिया। शिशु संरक्षण माह के दौरान प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से 4.00 बजे तक सेवायें प्रदान की जावेगी । शिशु संरक्षण माह में जिले के 9 माह से 5 वर्ष तक के 102951 बच्चों को विटामिन "ए" की खुराक पिलाने तथा 06 माह से 05 वर्ष तक के 107951 बच्चों को आई. एफ. ए. सीरप की खुराक दी जावेगी। उक्त कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकारण अधिकारी, बेदराम साहू व्ही. सी. सी. एम.,  भरत कुमार ध्रुव डी.व्ही.एस.एम., गीता चौहान ए.एन.एम. एवं हितग्राही उपस्थित रहे। डॉ. एस. आर. बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुन्द द्वारा लोगों से अपील की गई है कि शिशु संरक्षण माह में मातृ एवं शिशु कल्याण सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठावें ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें