34 पटवारियों को नोटिस, 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत न... - CG Sandesh

34 पटवारियों को नोटिस, 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर होगी कारवाई

दुर्ग। जिले में कार्यरत 34 पटवारियों के द्वारा आज अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। एक साथ इतने पटवारी अवकाश में होने से राजस्व कार्यों में बाधा व आमजनों के कार्य रूकने की संभावना को देखते हुए एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया।

एसडीएम दुर्ग द्वारा पटवारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सभी 34 पटवारियों शो काज नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें