91 जोड़ो ने लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह में एक साथ फेरे, हिन्... - CG Sandesh

91 जोड़ो ने लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह में एक साथ फेरे, हिन्दू रीति रिवाज से कराई गयी शादी…

कांकेर : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कांकेर जिले के अंतागढ़ मे 91 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। बता दे कि सभी जोड़ो की शादी हिन्दू रीति रिवाज से कराई गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वर पक्ष की बारात लॉवेलिहूड कॉलेज से विवाह स्थल तक निकाली गई व वैदिक मंत्रोपचार के साथ सभी जोड़ो की शादी कराई गई।

वहीँ सामूहिक विवाह के साक्षी बनने के लिए मुख्यअतिथि के रूप मे अंतागढ़ विधायक अनूप नाग सामूहिक विवाह में पहुंचे थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए शासन की योजना अनुसार एक जोड़ी के लिए 25 हजार आवंटन रहा। जिसमे दूल्हा- दुल्हन का वस्त्र , मंगल सूत्र , थाली , चम्मच ,गिलास ,लोटा , कुकर , आलमारी आदि व एक हजार नगद रुपये के साथ दोनो पक्षों के भोजन की व्यवस्था की गयी थी।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग नहीं मिला। इस सामूहिक विवाह के 37 दिनों से पहले अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। महिला बाल विकास ने सामूहिक विवाह को संपन्न कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं रखा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताऑ के बिना भी महिला बाल विकास विभाग ने यह सामूहिक विवाह सम्पन्न करा लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें