कोरिया : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, दो तहसीलदारों को शो कॉ... - CG Sandesh

कोरिया : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, दो तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस, पटवारी निलंबित

कोरिया । कोरिया के कलेक्टर ने राजस्व मामलों में लापरवाही( careless ) करने पर दो तहसीलदारों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी ( notice)कर दी। वहीं, खटराल पटवारी को सस्पेंड को सस्पेंड कर दिया।

राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान तहसील बैकुंठपुर और पटना में संतोषजनक प्रगति ना पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार बैकुंठपुर और प्रभारी तहसीलदार पटना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तहसीलदार बैकुंठपुर की आगामी आदेश तक वेतन ( salary)आहरण पर भी रोक

तहसीलदार बैकुंठपुर की आगामी आदेश तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाई गई है। नोटिस में कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रकरणों के निराकरण और सौंपे गये कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा है। वहीं, एक पटवारी को सास्पेंड करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें