अग्निवीर भर्ती के खिलाफ नक्सलियों ने लगाए बैनर, सेना के जवान... - CG Sandesh

अग्निवीर भर्ती के खिलाफ नक्सलियों ने लगाए बैनर, सेना के जवान की हत्या कबूली

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के फुफगांव मार्ग पर बड़ी संख्या में बैनर लगाकर सेना के जवान मोतीलाल आंचला की हत्या की बात कबूल की है। उन्होंने कहा कि उसेली बाजार में उन्होंने ही जवान की हत्या की। नक्सलियों ने इसके पीछे अग्निवीर भर्ती को वजह बताया है। नक्सलियों के कुएमरी एरिया कमेटी ने जवान की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि बस्तर संभाग में व्यवसायीकरण, औद्योगीकरण और आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के खिलाफ उन्होंने सेना के जवान मोतीलाल आंचला की हत्या की है। इससे पहले भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सली आम ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं। मृत जवान मोतीलाल सेना में 8 सालों से काम कर रहा था, जबकि अग्निवीर भर्ती पिछले साल से ही शुरू हुई है। इसलिए अग्निवीर भर्ती के विरोध के नाम पर जवान की हत्या करने का नक्सलियों का यह बयान बेहद अजीब है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें