बॉडी बिल्डिंग में फिर जमाई धाक़, मुकेश 6वें बार बने मिस्टर छ... - CG Sandesh

बॉडी बिल्डिंग में फिर जमाई धाक़, मुकेश 6वें बार बने मिस्टर छत्तीसगढ़

कोरबा। जिले के मुकेश गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और सहस से छठवीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जीता है. जय हनुमान व्यायामशाला के तत्वाधान में सीएम छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिले के कुम्हारी में किया गया था, जिसमें मुकेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को धूल चटाते हुए मिस्टर छत्तीसगढ़ का टाइटल अपने नाम किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप झा, सचिव विकास शुक्ला तथा उनकी टीम द्वारा आयोजित उक्त प्रतियाेगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलाें के प्रतिभागी शामिल हुए थे। कोरबा के बालको निवासी मुकेश गुप्ता लंबे समय से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं. उनकी जी-तोड़ मेहनत का फल उन्हें मिस्टर छत्तीसगढ़ के खिताब के रूप में मिला।

नशे से दूर रहें युवा

कोरबा के बालको नगर में रहने वाले 36 वर्षीय मुकेश गुप्ता 6 बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. मुकेश ने बताया कि कॉम्पिटिशन काफी मुश्किल था. अपनी पूरी मेहनत लगाने के बाद 6वीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ बन पाए हैं. आज की युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से कमजोर हो रही है. इसका मुख्य कारण है गलत दिनचर्या और नशा. युवाओं को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और बुरी आदतों को छोड़ खेल-कूद, योगाभ्यास या जिम में थोड़ी मेहनत करनी चाहिए. वहीं, कोरबा, रायगढ़ बिलासपुर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें