बागबाहरा : ब्लेड से मारपीट कर जाने से मारने की धमकी
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा में एक व्यक्ति पर हाथ मुक्का एवं ब्लेड से मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देने के लिए मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च को रात करीब 8:45 बजे राजेश कुमार साहू पिता चन्दुलाल साहू उम्र 34 साल निवासी खेमड़ा को उसके घर के सामने आरोपी लेख राज ध्रुव पिता हरी राम ध्रुव निवासी खेमड़ा ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए प्रार्थी को हाथ मुक्का एवं ब्लेड से मारपीट की जिससे प्रार्थी के गला एवं कलाई में चोंटे आयी एवं आरोपी प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लेख राज ध्रुव के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें