आरक्षक की पत्नी से दुष्कर्म के मामलें में प्रधान आरक्षक गिरफ... - CG Sandesh

आरक्षक की पत्नी से दुष्कर्म के मामलें में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार…

पखांजूर / जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में एक प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि, आरक्षक ने थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसकी हैवानियत से परेशान होकर महिला ने उसी के थाने में शिकायत दर्ज़ कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबरन बनता था शारीरिक संबंध

बता दें कि, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर थाना परिसर में ही रहने वाली एक आरक्षक की पत्नी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पखांजूर थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियो के मुताबिक, पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन बीते दो सालों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में ही रहता है। यहीं परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। इसकी शिकायत आज आरक्षक की पत्नी ने थाना पखांजूर में की है, जिसके बाद पुलिस ने 376 का मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें