महासमुंद : ढ़ाबा के पास अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस ने 2 मार्च को मुखबिर की सुचना पर पाल ढ़ाबा के पास ग्राम घोड़ारी में एक आरोपी से देशी अंग्रेजी शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर ग्राम घोड़ारी पाल ढाबा के पास नाकाबंदी किया गया, जहाँ कुछ समय बाद एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG06GV6510 आया, जिसमे एक व्यक्ति स्कूटी के पैर दान में सफेद प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम कुलविंदर सिंह पिता राजेनद्र सिंह उम्र 49 साल निवासी कांपा शेरे पंजाब ढाबा थाना तुमगांव का रहने वाला बताया है. जो एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर में 15 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 05 नग बीयर सिम्बा रखे मिला, जिससे अवैध शराब व पुरानी स्तेमाली होण्डा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG06GV6510 किमती करीबन 20000/- रूपये कुल जुमला रकम 22200/- को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आपराध पंजीबद्ध किया गया.