ट्रक चुराने वाला नौकर चंद घंटों में गिरफ्तार - CG Sandesh

ट्रक चुराने वाला नौकर चंद घंटों में गिरफ्तार

बालोद।  जिले में हाईवा ट्रक चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां ट्रक ड्राइवर ट्रक को चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गया. इसकी रिपोर्ट दर्ज कराते ही पुलिस ने महज 12 घंटे में लगभग 700 सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले एवं अन्य तकनीक की मदद से हाईवा सहित आरोपी ड्राइवर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

 


पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विनोद कुमार मध्यप्रदेश (मंडला) का रहने वाला है, जो विगत 5-6 माह से बालोद मानपुर चैक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवरी का कार्य करता था। और उसी के हाईवे को चोरी कर फरार हो गया था. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें