सरायपाली : भारी मात्रा में चोरी के कबाड़ी सामान जप्त, 2 गिरफ्... - CG Sandesh

सरायपाली : भारी मात्रा में चोरी के कबाड़ी सामान जप्त, 2 गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने भारी मात्रा में कबाड़ी सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 2 मार्च को मुखबीर से सूचना मिला की इस्लाम मोहल्ला सरायपाली निवासी अब्दुल हबीब, जावेद अख्तर अपने जय स्तंभ चौक स्थित कबाड़ी दुकान में चोरी की कबाड़ समान लोहा टीना बहुतयात मात्रा में खरीद कर रखे है.

सूचना सुचना के बाद पुलिस ने मुखबीर के बताए स्थान जय स्तंभ चौक के कबाड़ दुकान में जाकर रेड कार्यवाही की. जहां अब्दुल हबीब पिता अब्दुल रहमान उम्र 63 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला,  सरायपाली तथा जावेद अख्तर पिता अब्दुल हबीब उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला, सरायपाली को अवैध चोरी की कबाड़ सामान के साथ रंगे हाथों पकड़ा. आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1570 किलोग्राम कबाड़ सामान लोहा टीना कीमती 78,500 रुपए को जप्त किया गया.   

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)CRPC 379 IPC का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 03 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया. संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई सोनचंद डहरिया आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें