
बसना : राज्य अलंकरण मानक उपाधि से किया गया सम्मान
आज संत गाडगे महाराज की जयंती पर समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण मानक उपाधि से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना के व्याख्याता हेमराज निषाद को बेस्ट टीचर आप द ईयर मानक अलंकरण उपाधि से अलंकृत किया गया एवं व्याख्याता लक्ष्मण पटेल को प्राईड आफ छत्तीसगढ़ मानक अलंकार से सम्मानित किया गया।
अकादमिक के विशेष आमंत्रित सदस्य योगेश कुमार बढ़ाई को विशिष्ट अतिथि बनाया गया एवं उनके द्वारा स्वरचित नारा एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य की खूब प्रशंसा की गई और डोमार सिंह कुंवर (पद्म श्री) देवेंद्र कुमार सिंहसार, सुशीला देवी बाल्मिकी जी. आर बंजारे ज्वाला , मनोहर लाल साहू सोमूराम कश्यप जगन्नाथ , सरोज चक्रधर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें